मोदीनगर: दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक गाड़ी से पुलिस ने 3:30 लाख रुपए बरामद की है, चालक पैसों के बारे में जानकारी नहीं दे सका
लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली मेरठ मार्ग पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम पुलिस टीम के साथ मिलकर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस में मुखबिर की सूचना पर एक गाड़ी में पैसे रख कर ले जा रहे चालक को पकड़ लिया। चालक दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाला कृष्ण त्यागी है। चालक गाड़ी में रखे रुपए की सही जानकारी नहीं दे सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।