जहानाबाद: जिले में बढ़े गर्मी के प्रकोप को लेकर जिला पुलिस बल के 5 जवान के साथ एक महिला पुलिस कर्मी की बिगड़ी तबीयत
जहानाबाद में 44° डिग्री तापमान पार करने बाद लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका बूढ़े बच्चे जवान सभी लोग बीमार होने लगे हैं। जहानाबाद के पुलिस लाइन में कार्यरत महिला सिपाही के साथ दो जवान तथा सिक्किम पुलिस के तीन जवान गर्मी के वजह से बीमार हो गए। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए जहानाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है।