जहानाबाद: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आईटी मैनेजर के द्वारा पदाधिकारियों को मतदान उपयोगी एप का दिया गया प्रशिक्षण
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आईटी मैनेजर श्री कृष्ण कुमार साहनी द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी को मतदान के दौरान मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक सूचनाओं को प्रतिवेदन प्राप्त करने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया गया।