जहानाबाद: मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह का जिले में हुआ आगमन, मीडिया कर्मियों से किया बात
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी विधान सभा क्षेत्र के विधायक राज कुमार सिंह का जहानाबाद के गांधी मैदान स्थित एक निजी सभागार में आगमन हुआ। मौजूद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए मीडिया कर्मियों से बात की और क्षेत्र के समस्यायों से अवगत कराते हुए बीपाक्ष पर जमकर हमला बोला।