जांजगीर: ग्राम सरखो में सरपंच और उसके पति पर अवैध वसूली का आरोप, 2 लाख रुपये लेने की शिकायत दर्ज
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरखों में सरपंच पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, सरपंच प्रीति बल्लू राठौर और उनके पति पर सरकारी जमीन के सौदे में 2 लाख रुपये की वसूली करने का आरोप है। बताया गया कि खसरा नंबर 423/2 और 424 की भूमि खरीदने वाले कमलेश साहू से यह रकम दबाव बनाकर ली गई।शिकायत में यह भी कहा गया है कि रकम नहीं देने पर उन्हें धमकाया गया।