कांके: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता रवि मिश्रा को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 21, 2024 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बीते 11 फरवरी को अधिवक्ता रवि मिश्रा को गोली मारी गई थी. रांची पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर लिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पैसे के लेन-देन के विवाद में रवि मिश्रा के दोस्त विक्रम अग्रवाल ने गोलीबारी की साजिश रची थी।