कासगंज: सोरों कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
शनिवार को सोरों कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह सोरों कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का विधिक, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।