बीरपुर: एफएलएन को लेकर एचएम व शिक्षकों की बैठक, कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर हाई स्कूल में प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।बैठक में नोडल शिक्षक हीरा कुमारी एवं रजत कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को एफएलएन के तहत बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।