बांदा जनपद के फतेहगंज में करंट की चपेट में आने से वृद्ध झुलसा जिला अस्पताल में मृत घोषित चित्रकूट पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम मामला चित्रकूट जनपद से सटे बांदा जनपद के फतेहगंज थाना क्षेत्र के फतेहगंज का आज गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे का है जहां करंट की चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई मृतक 62 वर्षी विजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामकिसुन निवासी कस्बा व थाना फतेहगंज जनपद बांदा के परिजनों ने बताया कि मृतक विजय के घर के सामने ही विद्युत का पोल लगा हुआ है जिस पर लगी सपोर्ट की तार में करंट उतर रहा था तभी वहीं से गुजरते हुए अचानक विजय का हाथ सपोर्ट की तार में टच हो गया जिससे विजय तार से चिपक गए जिनको परिजनों और आसपास मौजूद लोगों द्वारा डंडा मार कर छुड़ाया गया और गंभीर अवस्था में निजी साधन से विजय को परिजनों द्वारा सोनपुर जिला अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया है वहीं सूचना पर पहुंची चित्रकूट पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मृतक का शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया गया है