चित्रकूट कर्वी के भुइंहरी गांव में भैंस को मारने पर दो पक्षों में हुई मारपीट महिला व किशोरी सहित 4 घायल पहुंचे कोतवाली मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के भुइंहरी गांव का आज गुरुवार की सुबह 8 बजे का जहां दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के महिला व किशोरी सहित 4 घायल हो गए घायल कंती ने बताया कि उनकी भैंस घर के सामने बंधी थी जिसको पड़ोसी सुरेश ने मार दिया जिसका उसके पुत्र बुद्धराज ने विरोध किया तो बुद्धराज और सुरेश के बीच झगड़ा शुरू हो गया झगड़े की आवाज सुनकर कंती घर के बाहर निकल कर झगड़े में बीच बचाव करने लगी इतने सुरेश की तरफ से उसके परिवारिक सदस्य गुज्जी आरती रैमतिया और प्रेमचंद भी मौके पर पहुंच गए और दोनों मां बेटे के साथ मारपीट करने लगे जिनको बचाने कंती की बेटी विनिता और रजवा पहुंचे तो उक्त पांचों लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की जिससे चारों घायल हो गए और मामले की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है