कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर पंचायत भवन के पास सिंदूर नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।