सैदपुर: तालाब खुदाई के दौरान राजस्व टीम पर मनबढ़ ने किया हमला, लेखपाल को सिर में ईंट मारने से गंभीर चोट, रेफर, DM पहुंचे
नंदगंज थानाक्षेत्र के सहेड़ी में सरकारी कार्य के दौरान एक युवक द्वारा लेखपाल पर ईंट से हमला कर दिए जाने का मामला सामने आया है। हमले में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है।