सिंघेश्वर: शराब का सेवन करने के जुर्म में दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
सिंघेश्वर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकरपुर थाना क्षेत्र के चौसायर निवासी अरविंद ऋषिदेव और दुलारचंद ऋषिदेव के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों सिंघेश्वर बाजार में नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।