फतेहपुर: फतेहपुर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस ने किया हल्ला बोल, CBI जांच की मांग
*राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर फतेहपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल, CBI जांच की मांग। अयोध्या में चढ़ावा चोरी के आरोप को लेकर फतेहपुर जिला व शहर कांग्रेस ने सदबुद्धि यात्रा निकाली। हरिहरगंज क्रॉसिंग से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने उच्च न्यायालय की निगरानी में CBI जांच की माँग की।