कोरांव: मिश्रपुर में अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर हुई घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, सलैया थाना कोरांव निवासी खुशबू (30) पत्नी स्व. अजय सिंह अपनी स्कूटी से कोरांव बाजार जा रही थीं। मिश्रपुर गांव पहुंचते ही एक अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी।