बज्जू: बज्जु में पुलिस थाने के सामने दिनभर जलती रहती हैं स्ट्रीट लाइटें, शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ
Bajju, Bikaner | Jun 25, 2026 बज्जू उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं पुलिस थाने के सामने लगी स्ट्रीट लाइटें सुबह 9 बजे समाचार लिखे जाने तक जल रही हैं, जिससे बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।