बड़गांव: उदयपुर: जिला कलेक्टर ने देवास–3 एवं देवास–4 बांध परियोजना पुनर्वास स्थल का किया निरीक्षण
उदयपुर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को देवास–3 एवं देवास–4 बांध परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले परिवारों के पुनर्वास हेतु प्रस्तावित गांव मोखी (गोगुन्दा) स्थित आर एंड आर भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लेते हुए पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।