बड़गांव: उदयपुर: अवैध मदिरा पर सख्ती, आबकारी विभाग का 'सिटीजन ऐप' अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
उदयपुर, 30 दिसंबर। अवैध व मिलावटी मदिरा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग का ‘सिटीजन ऐप’ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। बोतल पर लगे QR कोड स्कैन करते ही ब्रांड, एमआरपी, पैकिंग साइज, बैच नंबर, उत्पादन तिथि और निर्माता का नाम जैसी रियल-टाइम जानकारी मिल जाएगी। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने अधिकृत दुकानों से ही मदिरा खरीदने और ऐप से जांच करन