बड़गांव: उदयपुर सांसद ने डूंगरपुर सांसद पर आरोप लगाया, कहा- दिशा बैठक में मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश की गई
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत पर दिशा बैठक में अभद्रता, थप्पड़ मारने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। रावत ने रोत पर अलगाववादी सोच, विकास विरोधी राजनीति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अपमान का भी आरोप लगाया।