बड़गांव: शिल्पग्राम उत्सव के आखिरी दिन उमड़े हजारों पर्यटक, पंजाबी बाजीगरों का करतब रहा मुख्य आकर्षण
शिल्पग्राम उत्सव के अंतिम दिन उदयपुर में हजारों पर्यटक उमड़े। देश-विदेश से आए सैलानियों ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और हस्तशिल्प खरीदारी का आनंद लिया। इस दौरान पंजाब के बाजीगरों के रोमांचक करतब मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।