कोरबा: नशे में धुत युवक ने बीच सड़क पर चालक को पीटा, SECL कर्मी के बेटे ने सड़क पर मचाया उत्पात
Korba, Korba | Jul 9, 2026 नशे में धुत एक युवक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार की दोपहर एक बजे एसईसीएल निहारिका मेन रोड स्थित हैलीपेड हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने बीच सड़क पर जमकर गुंडागर्दी की। उसने बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर हाथ-मुक्कों से पीटा.