डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने 2029 चुनाव लड़ने का किया ऐलान
हजारीबाग: डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने वर्ष 2029 में हजारीबाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 2019 के चुनाव में उपविजेता बनने का अनुभव उन्हें चुनावी राजनीति की बारीकियों को समझने में मददगार रहा। डॉ. मेहता ने कहा कि अब वे जीत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे और अपने समर्थकों से आशीर्वाद की अपील की।
डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए भ्रष्ट व्यवस्था और नीतियों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रोफेसरों और बुद्धिजीवियों से राजनीति में आने की अपील की ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने लोकतंत्र को जनता के लिए सत्ता की व्यवस्था बताया और कहा कि सत्ता जनता की होनी चाहिए।