करौं: एसआईआर अभियान को जन-जन तक पहुँचाने उत्क्रमित विद्यालय बसकुप्पी के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
Karon, Deoghar | Jul 2, 2026 करौं प्रखण्ड मुख्यालय के उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय, बसकुप्पी के छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गुरुवार दोपहर 1 बजे जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर से बसकुप्पी बाजार तक गई इस रैली में बच्चों ने 'सही मतदाता सूची, लोकतंत्र की मजबूती', 'नाम हो सही, पहचान हो सही' जैसे नारों से लोगों को प्रेरित किया गया।