उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी के मामले में दर्ज किया मुकदमा
Orai, Jalaun | Apr 11, 2026 शनिवार की दोपहर 2:00 बजे उरई कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति की बाइक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घात लगाकर चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।