चंडी: चंडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कृषि विभाग के प्रधान सचिव, विकास आयुक्त और डीएम ने किया औचक निरीक्षण
चंडी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर बेजीटेबल में गुरुवार की साढ़े दस बजे कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नरमेदश्वर लाल, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह , डीएम कुंदन कुमार सहित अन्य लोगों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं और कार्यों की प्रगति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। कई टनलों व नेट हाउस, पॉली हाउस में उच्च तकनीक से तैयार पौधे प्रदान करना था।