पुष्पराजगढ़: सरई चौकी प्रभारी पर हमला, प्रधान आरक्षक घायल, सर्विस रिवाल्वर भी लूटी
मंगलवार 2 बजे करन पठार थाना अंतर्गत सरई चौकी प्रभारी सहित प्रधान आरक्षक पर तीन अज्ञात आरोपियों ने हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। चौकी प्रभारी मंगला दुबे के सर में गंभीर चोट आई है वहीं प्रधान आरक्षक राम प्रसाद भी घायल हैं। चौकी प्रभारी मंगला दुबे को पहले शहडोल फिर जबलपुर के लिए रेफर किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक है।