कालपी: कालपी कांशीराम कॉलोनी के पार्क से दिनदहाड़े जुए के खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बच्चों के सामने उड़ रहे नोट
Kalpi, Jalaun | Jun 10, 2026 कालपी कांशीराम कॉलोनी स्थित पार्क में दिनदहाड़े जुआ खेले जाने का वीडियो बुधवार दोपहर 4 बजे सोशल मीडिया सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खुलेआम ताश के पत्तों पर दांव लगाते लोग दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मौके पर मौजूद मासूम और नाबालिग बच्चे भी इस नजारे को देख रहे है, वायरल वीडियो से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।