सुल्तानपुर: लौहर पश्चिम गांव में सफाई कर्मियों ने नाली की सफाई नहीं की, नाराज ग्रामीणों ने खुद उठाई जिम्मेदारी और की सफाई
दूबेपुर विकास खंड के लौहर पश्चिम गांव में नालियां चोक थी।इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार सफ़ाई कर्मियों व जिम्मेदारों को दी।बावजूद इसके किसी ने भी नालियों की सफ़ाई करनी ज़रूरी नहीं समझा।नाराज ग्रामीणों ने खुद ही नालियों को साफ किया।ज्ञात हो कि बीते रोज़ हुई बारिश से नालियों का पानी लोगों के घरों में घूस रहा था।जिसके बाद ग्रामीणों ने यह कदम उठाया।