कौंच: कोंच नगर में नकली पेय पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, पेप्सिको ने दर्ज कराई एफआईआर
Konch, Jalaun | Jun 26, 2026 शुक्रवार सुबह 8 बजे जानकारी मिली कि कोंच नगर में पेप्सिको इंक. और पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उनके अधिकृत प्रतिनिधि जयदीप सिंह ने कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि कोंच क्षेत्र में PEPSI, MOUNTAIN DEW, 7UP, SLICE, MIRINDA, LEHAR और DUKES ब्रांड के नाम से नकली शीतल पेय का निर्माण, पैकेजिंग और बिक्री की जा रही है।