गुण्डरदेही: गोरकापार से सिर्री तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 300 घरों तक पहुंचा राष्ट्रभक्ति का संदेश
राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना के साथ गोरकापार से पांगरी, तमोरा और कोसा होते हुए ग्राम सिर्री तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। ग्राम सिर्री में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 300 तिरंगा झंडों के माध्यम से घर-घर राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया गया। वहीं पांगरी में शहीद रामनाथ बंजारे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।