चम्पावत: शादी के लिए दबाव बनाने और धमकाने पर युवती पहुंची कोतवाली, युवक ने गटका जहर; युवक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज
मुख्य चिकित्साधीक्षक डाँक्टर पीएस खोलिया ने बताया कि इलाज के बाद युवक हिमांशु की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन कुछ जरूरी परीक्षण के लिए युवक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक छात्रा की इस युवक से 2021 से दोस्ती थी।