टीकमगढ़: मुर्राहा बाबा:पैतृक मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप, दीवार तोड़ने पहुंचे पड़ोसी; वीडियो सहित एसपी से शिकायत
ग्राम मुर्राहा बाबा निवासी प्रेमनारायण नापित ने पड़ोसियों पर पैतृक मकान पर कब्जा करने की नीयत से दीवार तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि पड़ोसी गोपी रैकवार एवं उनके परिजन घर पहुंचे और मकान खाली करने का दबाव बनाते हुए दीवार तोड़ने लगे। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच