मंझनपुर: आईटीबीपी के जवान के समर्थन में जनमत पार्टी समेत सैकड़ों लोगों ने मंझनपुर डायट मैदान में किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अहलादपुर गांव के रहने वाले आईटीबीपी के जवान के पिता लल्लू प्रसाद के निर्माणाधीन मकान प्रशासन ने ख़लीहनी जमीन नम्बर बता कर गिरवा दिया था। जिसके बाद अमर नाथ में तैनात आईटीबीपी जवान ने लगातार दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया था। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ख़लीहनी मकान में बने अन्य मकानों को भी गिरवाने की गुहार लगाई थी।