पथरगामा: पथरगामा सुंदर जलाशय की नहर में पानी छोड़ने की मांग हजारों बीघा भूमि की सिंचाई की उम्मीद
बोहा पंचायत सहित आसपास के कई पंचायत के किसानों ने सुंदर जलाशय की नहर से नियमित रूप से पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि इससे बोहा पीपरा गंगटाकला चिलकारा गोविंद एवं माछीताड़ पंचायत की हजारों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई संभव होगी।