सक्ती जिले के ग्राम पंचायत लहंगा निवासी श्री संतोष कुमार कुर्रे का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहे थे, जहां बारिश के दौरान पानी टपकने और सीलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
योजना से मिली सहायता राशि से उन्होंने पक्का मकान बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है। श्री कुर्रे ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#प्रधानमंत्री_आवास_योजना
#saktidist
#sakti
7 views | Sakti, Chhattisgarh | Sep 2, 2026