बीदासर: ग्रामीण सेवा शिविर में सारंगसर के श्रवणदास को मिला आवासीय मकान का पट्टा, जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार का आभार
Bidasar, Churu | Jul 6, 2026 जिले के बीदासर उपखंड की ग्राम पंचायत सारंगसर में आयोजित शिविर श्रवणदास के लिए राहत बनकर आया। शिविर में ग्राम पंचायत सारंगसर निवासी श्रवणदास पुत्र कुनणदास स्वामी ने उपस्थित होकर अवगत कराया कि उनका आवासीय मकान वर्षों से बना हुआ है, किन्तु उन्हें अब तक आवासीय भूखंड का पट्टा प्राप्त नहीं हुआ था। जिस पर मौक़े बपर ही औपचारिकता पूरी कर उन्हें पट्टा देकर राहत दी।