गुरारू: बेला गांव में मारपीट, पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
Guraru, Gaya | Jul 31, 2026 गुरारू थाना क्षेत्र के बेला गांव में मारपीट को लेकर एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज शुक्रवार को कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना में दिए गए आवेदन में बेला निवासी सोनमती देवी पति लालदेव मांझी ने बताया कि दीपक पासवान, राहुल पासवान, अखिलेश पासवान, गुड्डू पासवान, यदु पासवान और अँटुनी पासवान ने उनके साथ मारपीट की।