हज़ारीबाग: हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में किसान की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत लूटा रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में पकरार गांव निवासी वासुदेव महतो (65) की मौके पर ही मौत हो गई। वासुदेव महतो प्रतिदिन की तरह सब्जी बेचने के लिए अपने घर से शहरी क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना