मिलक: गहलोहिया गाँव में गाली देने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, 1 पक्ष के 4 लोगों ने 1 महिला समेत 4 लोगों को पीटा
Milak, Rampur | Nov 1, 2024 गहलोहिया गांव में गाली देने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । घटना में एक महिला एक किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायलों ने थाना मिलक में घटना की सूचना दी है।मिलक कोतवाली पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।