मिलक: मिलक क्षेत्र में नवदिया के पास तेज रफ्तार कार चालक ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारी, ई-रिक्शा में बैठे 2 लोग घायल
Milak, Rampur | Oct 27, 2024 मिलक क्षेत्र में नवदिया के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने ई रिक्शा चालक को टक्कर मार दी।ई रिक्शा में बैठे दो लोग घायल हो गए। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।घटना रविवार दोपहर 12:00 की बताई जा रही है घटना के तुरंत बाद घायलों को CHC मिलक ले गए मिलक के डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। उधर कार चालक को पड़कर पुलिस को दे दिया है। घायलों का उपचार चल रहा हैं।