गुना नगर: मृगवास: बाकन्या डकैती कांड का खुलासा, पुलिस ने 10 हजार मोबाइल नंबर खंगालकर आरोपियों को दबोचा, हथियार बरामद
गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र के ग्राम बाकन्या में बुजुर्ग दंपत्ति से हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में टीम ने 10 हजार मोबाइल नंबरों के विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंच बनाई। आरोपियों के पास से नकद, सोने-चांदी के जेवर, मोटरसाइकिल और 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ।