बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के स्वरूप नगर चाहबाई में सास को दामाद ने जमीनी विवाद में जमकर पीटा
प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्वरूप नगर चाहबाई में सास को दामाद ने जमीनी विवाद में जमकर लाठी डंडों से पीट दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले की तलाश की जा रही है।