बिहारीगंज: विद्यालय की रसोइया सहायक का अचानक निधन, स्कूल परिवार में शोक
बिहारीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय फतेहपुर में शनिवार को रसोइया सहायक अरहुलिया देवी की अचानक मौत हो गई। किचन की साफ-सफाई के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और सिर दर्द की शिकायत पर उन्हें घर भेजा गया। घर पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। घटना से विद्यालय और पूरे गांव में शोक की लहर है। विद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।