रॉबर्ट्सगंज: शक्तिनगर थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने के मामले में सीओ पिपरी ने बताया, पति ने विवाद के बाद की थी हत्या
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के नाऊ टोला खड़िया बाजार में गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की मां कीतहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, मृतका की पहचान आशा देवी के रूप में हुई है। उसकी मां फूलमती ने हत्या की तहरीर दिया है।