बिलग्राम: सांडी रेल लाइन को लेकर सांसद जयप्रकाश रावत पर वादा खिलाफी का आरोप, सांडी से गुरसहायगंज तक रेल मार्ग निर्माण की उठी मांग
हरदोई से गुरसहायगंज तक वाया सांडी नई रेल लाइन निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।सांडी कस्बे के कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है पोस्टरों में हरदोई सांसद जयप्रकाश रावत पर चुनावी वादाखिलाफी के आरोप लगाए गए हैं।पोस्टर में लिखा गया है कि चुनाव के दौरान सांसद ने हर मंच से क्षेत्रवासियों को नई रेल लाइन बनवाने का भरोसा