मधेपुरा: सिंहेश्वर में टाटा टियागो कार से ₹9.39 लाख और 10.66 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह भारी मात्रा में नगद राशि और स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। 28 अप्रैल को सुबह करीब 10.30 बजे संदेह के आधार पर भवानीपुर वार्ड तीन निवासी कौशल मिश्र के बेटे शिवम कुमार (22) को पकड़ा गया। प्रारंभिक तलाशी में उसके पास से अलग-अलग बंडलों में करीब 56,850 रुपए मिले।