सुवासरा: सुवासरा नगर परिषद में शिशु मंदिर और बोरखेड़ी रोड स्टेडियम की सफाई को लेकर शिकायत मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे
सुवासरा नगर परिषद को विद्यार्थी द्वारा नए शिशु मंदिर एवं बोरखेड़ी रोड पर स्टेडियम में साफ सफाई नहीं होने की विद्यार्थियों ने की थी शिकायत इस शिकायत के चलते नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता बालाराम परिहार एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सुनील मांदलीया मौके पर पहुंची।और उनके द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण करते हुए नगर परिषद कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए।