भिंड नगर: पार्क मोहल्ला युवक लात घूंसों से मारपीट कर किया अपहरण,आरोपियों का पुलिस ने 5 किलोमीटर पीछा कर पकडा, निकाला जुलूस
भिंड। देहात थाना क्षेत्र के पार्क मोहल्ला में दिनदहाड़े हुए युवक के अपहरण मामले में भिंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सख्त संदेश देने के लिए आरोपियों का घटना वाले क्षेत्र में जुलूस भी निकाला।जानकारी के अनुसार पार्क मोहल्ला और राजपूत नगर के युवकों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।