बागपत: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों पर जताया विरोध
बागपत के कस्बों की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ मंगलवार को करीब सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पुराने मीटर के समय बिल सीमित और सही आता था, जबकि नए मीटर से अत्यधिक