दमयंती नगर: 27 जुलाई को गौ सम्मान आह्वान अभियान, राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर निकलेगी भव्य रैली, बैठक संपन्न
दमोह में 27 जुलाई को जिला स्तरीय गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर भव्य रैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए पुराना थाना स्थित मारवाड़ी मंदिर में बैठक आयोजित हुई। नंद बाबा प्रकाश नारायण गिरी महाराज और प्रदेश प्रमुख राम शर्मा ने अभियान की रूपरेखा बताई। रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी।